अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनगरा-बंशीपुर से लगे ग्राम कोरंधा में सोमवार की रात आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला-पुरुष खेत में लगी फसल देखने गए थे। यहां उनका सामना हाथियों से हो गया। यह देख सभी भागने लगे लेकिन हाथियों ने एक महिला व एक पुरुष को कुचलकर (Elephants killed 2 villager) मार डाला, अन्य ने भागकर अपनी जान बचा ली।