28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई को इंस्पेक्टर बनवा दूंगा कहकर दोस्त से ले लिए 2.36 लाख, फिर थमा दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

Fraud: ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचा तो फर्जी नियुक्ति पत्र होने का पता चला, ठगी के शिकार युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Apr 2023, 8:49 PM IST

Fraud

Fraud in the name of job

अंबिकापुर. Fraud: उप पंजीयक सहकारी समिति में निरीक्षक के पद पर छोटे भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर परिचित ने युवक से 2 लाख 36 हजार लिए थे। रुपए लेने के बाद उसने फर्जी नियुक्ति पत्र उसे थमा दिया था। जब वह नियुक्ति पत्र लेकर संबंधित विभाग में पहुंचा तो पूरा मामले की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद युवक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिपारा निवासी सचिन जायसवाल पिता प्रदीप जायसवाल की पहचान वर्ष 2022 में शहर के शीतला वार्ड निवासी संकल्प तिवारी पिता एसएन तिवारी से हुई थी। संकल्प तिवारी अक्सर अपने दोस्त नितेश कश्यप के बारे में उसे बताता था कि वह उप पंजीयक सहकारी समिति में सहकारी निरीक्षक है।

इस दौरान संकल्प भी अपने आप को सहकारी निरीक्षक बताता रहा। सचिन की संकल्प के साथ अच्छी जान पहचान हो गई थी। इसी बीच संकल्प ने सचिन जायसवाल के छोटे भाई नितिन जायसवाल की नौकरी अपने विभाग में निरीक्षक के पद पर लगवाने की बात कही। नौकरी लगवाने के लिए उसने सचिन से 4 लाख रुपए की डिमांड की।

सचिन ने भाई की नौकरी अच्छे पद पर लग जाएगी, सोचकर संकल्प को नकद 1 लाख 55 हजार रुपए व अपने दोस्त के खाते के माध्यम से 81 हजार रुपए दिए थे। 2 लाख 36 हजार रुपए लेने के बाद संकल्प ने उसके भाई के नाम का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। फर्जी नियुक्ति आदेश का पता चलने पर सचिन जायसवल ने संकल्प के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: सरगुजा संभाग में तेंदुए और बाघों का आतंक, इस बार तेंदुए ने 2 बकरियों को मार डाला


आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संकल्प तिवारी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी थी। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी संकल्प तिवारी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग