अंबिकापुर. Ambikapur-Delhi train: सरगुजा सांसद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के प्रयासों से हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर यात्री ट्रेन के डिब्बों में स्लीपर कोच के दो डिब्बे जोड़ दिए गए हैं। रेलवे ने इस आशय का आदेश जारी किया। इस शयनयान डिब्बों के जुडऩे से सरगुजा अंचल के मध्यम वर्गीय परिवारों के लोगों की यात्रा सुगम होगी। खबर सुनते ही मध्यम वर्ग के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं रेलवे के क्षेत्र में ही एक और सौगात अम्बिकापुर स्टेशन को मिली है, इसमें वाशिंग पीट, रेलवे टर्मिनल की भी स्वीकृति शामिल है।