8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉनसून की दस्तक से पूर्व इस शहर में आधे घंटे तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश- देखें Video

सुबह से दिनभर तेज धूप के बाद हुई बारिश से शहर हुआ तरबतर, लोगों के ठिठक गए कदम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 19 Jun 2019, 4:31 PM IST

Weather

Weather update

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में मॉनसून की दस्तक अभी बाकी है। हालांकि राज्य के कई इलाकों में आए दिन तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, यह मॉनसून के जल्द ही यहां प्रवेश करने का संकेत है।

इसी क्रम में अंबिकापुर शहर में बुधवार की दोपहर 3 बजे से तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। बारिश से शहर जहां तरबतर हो गया, वहीं लोगों के कदम भी थम गए।

बुधवार की सुबह से शहर में तेज धूप खिली हुई थी। इस दौरान लोग उमस से परेशान थे। दोपहर ढाई बजे के बाद आसमान में बादल छाने शुरु हुए। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश भी शुरु हो गई।

आधे घंटे से भी अधिक समय तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। इस बीच शहर में खरीददारी करने पहुंचे लोगों के कदम दुकानों में ही ठिठके रहे। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

4 बजे के बाद से हल्की बारिश जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिस तरह से मौसम का सिस्टम बन रहा है वह मॉनसून के आने की दस्तक है। 22 जून तक प्रदेश में मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Weather Update

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..