अंबिकापुर. Holi 2023: होली रंगों का त्यौहार है, इस दिन सभी रंगों में सराबोर दिखते हैं। इस बार 7 मार्च को होलिका का दहन किया जाएगाा, वहीं 8 मार्च को होली खेली जाएगी। होली में सब भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली को लेकर कुछ रीति-रिवाज व परंपराएं भी हैं जिसके हिसाब से लोग इसका पालन करते हैं। नई नवेली दुल्हनों के लिए भी होली को लेकर कुछ मान्यताएं हैं, जैसे- नई दुल्हन को ससुराल में पहली होली नहीं खेलनी चाहिए, पहली होली मायके में ही मनानी चाहिए। नए शादीशुदा लडक़ों को पहली होली ससुराल में खेलनी चाहिए। इन सबके पीछे कुछ मान्यताएं चली आ रही हैं।