20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर से होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई में नेता प्रतिपक्ष ने निगम प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

Hordings: लॉकडाउन में बिना सूचना दिए शहर में लगे होर्डिंग्स के हटाने के मामले में नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने महापौर व कलक्टर को दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Google source verification
शहर से होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई में नेता प्रतिपक्ष ने निगम प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

Leader of opposition Prabodh Minj

अंबिकापुर.नगर निगम द्वारा लॉकडाउन में बगैर सूचना दिए शहर में स्थापित होर्डिंग्स (Hordings) को भेदभाव बरतते हुए हटाया गया है। नेता प्रतिपक्ष नगर निगम प्रबोध मिंज ने निगम द्वारा की गई उक्त कार्रवाई को उचित एवं न्यायसंगत नहीं बताया है। इस संबंध में प्रबोध मिंज ने महापौर डॉ. अजय तिर्की व कलक्टर को ज्ञापन सौंपा है।


नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि जनहित या निगम (Nagar Nigam Ambikapur) हित में कोई भी कार्रवाई होती है तो निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। शहर के चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल (Traffic Signals) के नाम पर अवैध होर्डिंग्स के खंभे खड़े हंै उन्हें भी हटाया जाना चाहिए।

इसी तरह पूरे शहर में अवैध गुमटियों की बाढ़ है। केवल दिखावे के लिए गौरव पथ से कुछ ही गुमटियों को हटाया गया एवं प्रभावशाली लोगों द्वारा लगाए गए गुमटियों को नहीं हटाया गया है। निगम अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से महत्वपूर्ण व्यवसायिक जगहों पर गुमटियां लगा कर बेचने का कारोबार फल-फूल रहा है।

वहीं निगम (Corporation) द्वारा बनाई गई सडक़ व नालियों पर भी अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि नगर निगम के बगैर अनुमति अवैध रूप से भवनों का निर्माण पूरे शहरों में बगैर नक्शा पास कराए हो रहा है।


शहर में कई अवैध गुमटियां व भवन निर्माण
नेता प्रतिपक्ष (Leader of opposition) ने आरोप लगाया है कि निगम के कर्मचारियों की मिली भगत से उपरोक्त अवैध गुमटियों, भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इन्हें रोकने के लिए सभी क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। ताकि निगम को हो रही आर्थिक क्षति को बचाया जा सके एवं अवैध निर्माण पर रोक लगाई जा सके।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग