
अंबिकापुर. देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के साथ मिल-जुलकर आगे बढऩे का संदेश देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अंबिकापुर में सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना सह स्वच्छता दौड़ शासकीय मल्टीपरपज स्कूल के प्रांगण से प्रारंभ होकर महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में खत्म हुआ। इस दौरान सद्भावना दौड़ के विजेताओं एवं कार्यक्रम के सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर आईजी हिमांशु गुप्ता, सीईओ नम्रता गांधी, एसपी सदानंद कुमार, अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा, एएसपी आरके साहू, एसडीएम अजय त्रिपाठी एवं निगम नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, अंबिकेश केशरी सहित अन्य जिलाधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।