25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

# Topic of the day : साइबर क्राइम से बचना है तो IPS सदानंद कुमार की इन बातों का रखें ध्यान- देखें Video

'टॉपिक ऑफ द डे' कार्यक्रम में साइबर क्राइम व उससे बचने के उपाय को लेकर पत्रिका ने सरगुजा एसपी सदानंद कुमार से की चर्चा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Feb 2018, 5:51 PM IST

Topic of the day with SP Sadanand Kumar

Topic of the day with SP Sadanand Kumar

अंबिकापुर. डिजिटल युग के इस दौर में काफी साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं। जागरुकता के अभाव में लोग इसके चंगुल में फंस रहे हैं। साइबर क्राइम के तहत एटीएम नंबर पूछकर खाता खाली करने के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। 'टॉपिक ऑफ द डे' में साइबर क्राइम व उससे बचने के उपाय पर पत्रिका ने सरगुजा एसपी आईपीएस सदानंद कुमार से चर्चा की।

एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम से बचने लोगों को जागरुक होना ज्यादा जरूरी है। यदि बैंक मैनेजर बनकर कोई एटीएम बंद होने की बात कह यदि उसका नंबर मांगे तो उसके झांसे में न आएं, क्योंकि बैंक से किसी भी उपभोक्ता के पास कोई कॉल नहीं आता है।

एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कई लोगों के मोबाइल पर अज्ञात युवक-युवती द्वारा कॉल कर कहा जाता है कि आपने लकी ड्रॉ में लाखों रुपए का इनाम जीता है। उनके इस झांसे में लोग आसानी से आ जाते हैं और उनके खाते में रुपए डालते जाते हैं। बैंक मैनेजर बनकर भी कई लोग फर्जी कॉल करते हैं और एटीएम का नंबर पूछकर रुपए निकाल लेते हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चिटफंडियो से भी लोगों को सावधान रहने की बात कही है। रुपए डबल करने की बात सुनकर लालच में न आएं।


इन बातों का रखें ध्यान
एसपी ने बताया कि कभी भी किसी अन्य के साथ अपना एटीएम नंबर शेयर न करें। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यदि आपको व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप में जोड़ा जाता है तो उससे लेफ्ट हो जाएं। अपनी जानकारी उसे किसी भी हाल में न दें। उन्होंने बताया कि आधार नंबर भी किसी से शेयर न करें। मोबाइल पर एटीएम नंबर पूछने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने लोगों से कहा कि जागरुक रहने से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है।


पुलिस कर रही ये काम
एसपी ने बताया कि साइबर क्राइम से निपटने जिला स्तर पर साइबर सेल का गठन किया गया है। आईजी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जगह-जगह चलित थाना लगाकर भी साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधों से बचने लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग