अंबिकापुर. Junior doctors on strike: वेतन विसंगति और वृद्धि को लेकर जूनियर डॉक्टरों में असंतोष है। इन दो प्रमुख मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने कई बार राज्य सरकार को अवगत कराया है। सरकार द्वारा इनकी मांगें पूर्ण नहीं किए जाने से डॉक्टरों में आक्रोश है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने काला फीता लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि पहले दिन ओपीडी का बहिष्कार कर केवल इमरजेंसी ड्यूटी की है।