यह है घरेलू हिंसा, पीडि़त तत्काल शिकायत करें
डीएसपी सोनिया उइके ने कहा कि महिला उत्पीडऩ के लिए अधिनियम बनाया गया है। घरेलू हिंसा विरोध कानून के तहत महिला से मारपीट, यौन शोषण, आर्थिक शोषण, अपमानजनक टिप्पणी करने पर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। शारीरिक पीड़ा, अपहानि, जीवन, अंग, स्वास्थ्य का खतरा, महिला की गरिमा का उल्लंघन, अपमान, तिरस्कार करना, अतिक्रमण करना, मौखिक, भावनात्मक दुव्र्यवहार, उपहास, गाली गलौज, मानसिक रूप से परेशान करना घरेलू हिंसा की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा अश्लील साहित्य सामग्री देखने को मजबूर करना, अपमानित करने के लिए लैंगिक व्यवहार, बालकों के साथ लैंगिक दुव्र्यवहार करने पर कार्रवाई का प्रावधान है। घरेलू हिंसा से सबंधित किसी भी प्रकार के अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना उपलब्ध कराएं। जिससे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।