25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Krishna Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी पत्ते तोडऩे से लेकर भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां

Krishna Janmashtami 2021: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी पत्ते तोडऩे से लेकर भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां

Krishna Janmashtami 2021: इस जन्माष्टमी बन रहा है ग्रह-नक्षत्रों का अद्भुत संयोग, जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन भक्तों की पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं, नियमों (Rules) का करना होता है सख्ती से पालन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 29 Aug 2021, 7:30 PM IST

Shree Krishna Janmashtami 2021

Krishna Janmashtami 2021

अंबिकापुर. इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बन रहा है, इस कारण इस बार की जन्माष्टमी काफी खास है। 30 अगस्त को धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) मनाई जाएगी। कृष्ण जनमाष्टमी का दिन बहुत शुभ होता है क्योंकि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।

इस दिन भक्तों की सभी मन्नतें पूर्ण होती हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। इस दिन भूलकर भी ये गलतियां न करें, नियमों का सख्ती से पालन करें।


ये चीजें न करें
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्र कृष्ण अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृष राशि में मध्य रात्रि को हुआ था। इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर ऐसा ही संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी (Janmashtami) के दिन ये 8 गलतियां न करें-

IMAGE CREDIT: Krishna Janmashtami 2021 Ambikapur

1. जन्माष्टमी (Gokulashtami) के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोडऩे चाहिए, यह शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी काफी प्रिय हैं।
2. जो भक्त इस दिन उपवास रखते हैं उन्हें रात 12 बजे से पहले व्रत नहीं खोलना चाहिए। पहले व्रत तोडऩे से आराधना अधूरी रह जाती है।


3. जो श्रद्धालु व्रत नहीं भी रखते हैं, उन्हें इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए। इस दिन चावल व जौ से बनी चीजें खाने से बचना चाहिए।
4. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए। पीठ देखने से पुण्य कम हो जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के हमेशा मुख के ही दर्शन करने चाहिए।


5. जन्माष्टमी (Krishna Jayanti) के दिन लहसून, प्यास से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए तथा शराब व मांस से भी दूर रहना चाहिए। जन्माष्टमी (Gokulashtami) के दिन ब्रम्हचर्य का भी पालन करना चाहिए।
6. जन्माष्टमी के दिन कभी भी किसी गरीब का अपमान नहीं करना चाहिए क्योंकि उनकी नजर मेें अमीर-गरीब सब समान थें।

IMAGE CREDIT: Shree Krishna janmashtami 2021

7. जन्माष्टमी (Krishna Jayanti) के दिन भूलकर भी किसी गाय पर अत्याचार न करें, क्योंकि श्रीकृष्ण को गायों से काफी लगाव था।
8. इस दिन पेड़ काटना भी अशुभ माना गया है, हो सके तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।