8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता के इलाज के लिए बाइक की डिक्की में रखे 2 लाख रुपए 2 बदमाशों ने किए पार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Lifting: बैंक से रुपए निकालकर घर जाने के दौरान बाजार (Market) में 2 युवकों ने दिया वारदात (Crime) को अंजाम, बैंक से ही दोनों मां-बेटे (Mother-son) के लगे थे पीछे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Jan 2021, 3:55 PM IST

पिता के इलाज के लिए बाइक की डिक्की में रखे 2 लाख रुपए 2 बदमाशों ने किए पार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Demo pic

अंबिकापुर. एक युवक रायपुर (Raipur) में भर्ती अपने पिता के इलाज के लिए बतौली बैंक से दो लाख रुपए निकाल कर बाइक से मां के साथ घर लौट रहा था। सोमवार की दोपहर रघुनाथपुर बाजार में सामान लेने रुके थे।

इस दौरान 2 बदमाशों ने बाइक की डिक्की में रखे रुपए चोरी कर ले गए। (Lifting) उसने इसकी रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई है। पुलिस (Police) ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


सरगुजा जिले के रघुनाथपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बटवाही निवासी 35 वर्षीय संजय एक्का का पिता बीमार है और उसका रायपुर में इलाज चल रहा है। रुपए घटने पर संजय सोमवार को अपनी मां के साथ बैंक से रुपए निकालने गया था। बतौली बैंक से 2 लाख रुपए निकाल कर घर लौट रहा था।

रुपए को एक प्लास्टिक के थैले में रखकर बाइक की डिक्की में रखा था। इस दौरान संजय व उसकी मां रघुनाथपुर बाजार में बाइक खड़ी कर सामान खरीदने लगे।

इसी बीच बाइक सवार 2 युवक वहां पहुंचे और डिक्की में रखे रुपए चोरी (Lifting) कर फरार हो गए। इसकी जानकारी लगते ही मां बेटे के होश उड़ गए, क्योंकि रुपए अपने पिता के इलाज के लिए निकाले थे।


सीसीटीवी में कैद हुई उठाइगिरों की करतूत
पीडि़त संजय एक्का ने घटना की जानकारी तत्काल रघुनाथपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में 2 युवक बाइक की डिक्की से रुपए निकालते कैद हुए हैं।


बैंक से ही पीछे लगे थे बदमाश
बताया जा रहा है कि बाइक की डिक्की लॉक (Lock) भी नहीं थी। पुलिस का मानना है कि बदमाश बैंक से ही युवक के पीछे लगे गए थे। रघुनाथपुर बाजार में मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है।