अंबिकापुर. Property Tax: जल कर व संपत्ति कर के बड़े बकायादारों से वसूली के लिए इस बार निगम प्रशासन (Nigam Administration) ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। संपत्ति कर एवं जल कर के करीब 1 हजार बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें लोक अदालत में पेश करने की तैयारी कर ली गई है। इस बार पुलिस-प्रशासन के माध्यम से निगम अमला नोटिस तामील करवाकर लोक अदालत (Lok Adalat) में पेश करेगा। अदालत में उपस्थित नहीं होने वाले संपत्ति कर व जल कर के बकायादारों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्यवाही पूरी की जाएगी।