
अंबिकापुर. Live Sarguja Lok Sabha Election Result 2024: सरगुजा लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड में जहां भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज करीब 3000 वोटों से आगे चल रहे थे, वहीं दूसरे राउंड में यह बढ़त 9000 के करीब पहुंच गई थी। तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा बड़ी बढ़त की ओर जाती दिखाई दे रही है। तीसरे राउंड में बढ़त का आंकड़ा 20 हजार वोट को पार कर गया है।
सरगुजा लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। शुरुआती दौर में कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने हालांकि अंबिकापुर विधानसभा सीट से 2641 वोटों से बढ़त बनाया था,
लेकिन अन्य विधानसभा क्षेत्र सीतापुर, सामरी, लुंड्रा, रामानुजगंज, प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर विधानसभा से पिछड़ रही थीं। तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद वे बड़े अंतर से पिछड़ती नजर आ रही हैं।
Updated on:
04 Jun 2024 10:25 am
Published on:
04 Jun 2024 10:25 am
