27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में दोस्त के घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, कलक्टर ने फेसबुक पर देखा पोस्ट तो किया ये

Lockdown: एसडीएम का कहना कि जिला प्रशासन (District Administration) ने उक्त युवक को जारी नहीं किया है पास फिर भी गया था दोस्त (Friend) के घर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Apr 2021, 6:49 PM IST

Lockdown

Piyush Tripathi fb page

अंबिकापुर. लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में दोस्त के घर जाकर जन्मदिन की बधाई देना एक युवक को महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन द्वारा इस कृत्य को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन (Lockdown violation) मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल युवक ने दोस्त को जन्मदिन (Birthday) की बधाई देने के बाद उसे फोटो सहित फेसबुक पेज (Facebook page) पर पोस्ट किया था। जिला प्रशासन ने यह पोस्ट देखकर कार्रवाई की।

Read More: सख्त लॉकडाउन देखने रात में निकले कलक्टर-एसपी, जब देखा ये तो कलक्टर ने इन्हें लगाई फटकार


अंबिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि अंबिकापुर निवासी पीयूष कुमार लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में अपने घर से निकल कर दोस्त राकेश तिवारी के घर जन्मदिन की बधाई देने गया था, जिसका उल्लेख करते हुए उसनेे अपने फेसबुक पेज (Facebook Page) पर सचित्र पोस्ट किया है।

एसडीएम ने बताया कि पीयूष को लॉकडाउन (Lockdown) अवधि में घर से बाहर निकलने जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा पास जारी नही किया गया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा(Surguja Collector) के निर्देश पर पीयूष कुमार के इस कृत्य को कोरोना महामारी को बढ़ावा देने के साथ ही जिला दंडाधिकारी के आदेश का उल्लंघन (Violation) मानते हुए कोतवाली थाना प्रभारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एव अन्य सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने कहा गया है।

Read More: कांग्रेस-भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने की लॉकडाउन की वकालत, कलक्टर बोले- अभी वैसी स्थिति नहीं, लॉकडाउन से कम नहीं होगा संक्रमण


लॉकडाउन में बाहर निकलने वालों पर हो रही कार्रवाई
गौरतलब है कि कलक्टर (Collector) द्वारा 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सरगुजा जिले में सख्त लॉकडाउन (Strict lockdown) लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग बेवजह घर से निकलकर बाहर घूम रहे हैं।

ऐसे लोगोंं पर प्रशासन, पुलिस, नगर निगम व राजस्व की टीम नजर रख रही है तथा चालानी कार्रवाई कर रही है। वहीं कलक्टर, एसपी व एसडीएम द्वारा भी शहर में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग