पूर्व बकाया वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए और कर्मचारियों को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान किया जाए। 2018 से 2023 तक का वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, यथाशीघ्र एरियर्स के रूप में एकमुश्त भुगतान किया जाए। अतिरिक्त कार्य ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। मुख्यमंत्री के वादे के अनुसार ठेका प्रथा से हटाकर, सरकार द्वारा स्वयं संचालन कर 60 साल तक नौकरी की गारंटी दी जाए।