24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / अलसुबह कमरे से गायब थी नवविवाहिता पत्नी, पति ने किचन में जाकर देखा तो उड़ गए होश

अलसुबह कमरे से गायब थी नवविवाहिता पत्नी, पति ने किचन में जाकर देखा तो उड़ गए होश

Newly marriage suicide: 8 महीने पहले ही हुई थी शादी (Marriage), दोपहर में दोनों के बीच हुई थी अनबन, फंदे से उतारकर ले गया था अस्पताल (Hospital) लेकिन हो चुकी थी मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 30 Jun 2021, 12:07 AM IST

suicide

Demo pic

अंबिकापुर. 8 महीने पहले ही शादी कर ससुराल आई नवविवाहिता (Newly marriage) ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दिन में पति से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अलसुबह पति ने देखा तो पत्नी कमरे से गायब है।

इसके बाद वह किचन में गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पत्नी फांसी के फंदे से लटकी (Commits suicide) हुई थी। वह तत्काल उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी पर लटकती मिली लाश, एक साल पहले ही हुई थी शादी


शाबिया बानो 25 वर्ष की शादी शहर के मायापुर निवासी रशीद हुसैन २८ वर्ष के साथ 8 माह पहले ही हुई थी। सोमवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मामला शांत हो गया।

रात को खाना खाने के बाद दोनों सोए थे। मंगलवार की सुबह 4.30 बजे पति की नींद खुली तो देखा कि बिस्तर पर पत्नी नहीं है। इसके बाद वह उठकर किचन में गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। पत्नी शाबिया पाइप के सहारे रस्सी से फांसी का फंदे पर लटकी हुई थी।

यह देख पति ने जैसे-तैसे उसे नीचे उतारा और संजीवनी 108 को सूचना दी। फिर वह उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More: सुसाइड नोट लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गई विवाहिता, 3 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया


आत्महत्या का कारण अज्ञात
नवविवाहिता ने किस कारण से आत्महत्या (Suicide) जैसा संगीन कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। सूचना पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।