8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह 2 शिक्षिकाएं मोबाइल में थी व्यस्त, कई शिक्षक थे अनुपस्थित, नोटिस जारी

Teachers news: शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने कई स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनुपस्थित अवधि का वेतन रोके जाने हेतु प्राचार्य को पत्र जारी किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Feb 2024, 3:24 PM IST

Teachers absant from school

Demo pic

अंबिकापुर. Teachers news: शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने गुरुवार को संभाग के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। वहीं अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारी के निरीक्षण में एक स्कूल की 2 शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने की जगह मोबाइल में बिजी मिलीं। उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


संयुक्त संचालक सबसे पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलाशपुर पहुंचे और प्रार्थना में शामिल हुए। उन्होंने 1 घंटे तक स्कूल में बच्चों को पढ़ाया। यहां निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ व्याख्याता सुषमा खेस, रेनू सिंह, सुजाता अरूण, मरियाना टोप्पो, पाण्डू राम, युगल कुमार निंकुज, प्रणव चन्द्र मण्डल, मधुलिका कुजूर व राजकुमार नायक व्यायाम शिक्षक निर्धारित विद्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए।

इन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। वहीं फुलमनी भगत व्याख्याता, देवी प्रसाद सहायक ग्रेड-2, रवि वर्मा सहायक ग्रेड-3 तथा रामकुमारी सहायक ग्रेड-3 को विद्यालय से बिना सूचना अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

अनुपस्थित अवधि का वेतन रोके जाने हेतु प्राचार्य को पत्र जारी किया गया है। प्राथमिक शाला कालापारा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत परीता पण्डो एवं शीला यादव सहायक शिक्षक एलबी द्वारा अध्यापन अवधि में मोबाइल में व्यस्त पाया गया, जिसके फलस्वरूप उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

माध्यमिक शाला कालापारा के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहा था, साथ ही अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से अध्ययन-अध्यापन के संबंध में चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: बहू पर गंदी नजर रखता था ससुर, अक्सर करता था अश्लील बातें, बेटे ने पीट-पीटकर की हत्या


यहां प्रधानपाठक के कार्य की हुई प्रशंसा
संयुक्त संचालक द्वारा प्राथमिक शाला गेल्हारीपारा का निरीक्षण किया गया, जहां पर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था समुचित ढंग से पाए जाने पर वहां के प्रधान पाठक की प्रशंसा की गई। विद्यालय में बच्चों द्वारा किचन गार्डन का निर्माण किया गया है।

पीएम प्राथमिक शाला राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रभावी ढंग से संचालित होना पाया गया। ग्रीन विद्यालय का कार्य प्रगति पर है।

माध्यमिक शाला राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जहां छात्र-छात्राओं से चर्चा की गई एवं मध्यान्ह भोजन को बेहतर बनाए जाने हेतु मेन्यू के अनुसार संचालन किये जाने का निर्देश दिया गया।