
Bees attack
अंबिकापुर. एक व्यक्ति 6 दिन पूर्व अपनी मवेशियों को चराने गया था। मवेशी चरते-चरते बांस की नर्सरी में घुस गए। वह पीछे से वहां पहुंचा तो मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।
वह जान बचाने दौड़ते-भागते घर पहुंचा लेकिन मधुमक्खियों ने उसे काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। फिर परिजन उसे लेकर अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 6 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
घटना जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बृजनगर की है। 60 वर्षीय रंजीत सिंह 20 अक्टूबर की सुबह मवेशी चराने गांव से बाहर की ओर गया था। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बांस की नर्सरी में मवेशी चराते-चराते पहुंच गया।
इसी बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिस वजह से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए नर्सरी से भागा और जैसे-तैसे घर पहुंचा।
बुजुर्ग को इस हाल में देख परिजन घबरा गए। परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर लेकर पहुंचे और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
यहां उसकी इलाज के दौरान गुरुवार शाम मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना था कि मधुमक्खियों ने शरीर पर जगह-जगह डंक गड़ा दिए थे।
Published on:
27 Oct 2018 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
