सरगुजा सर्व दलीय रेल संघर्ष समिति की यह जन चेतना पदयात्रा उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 50 किलोमीटर और छत्तीसगढ़ राज्य में 100 किलोमीटर की होगी। रेल संघर्ष समिति के रेणुकूट प्रवास पर गए प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर तिवारी, पार्षद रमेश जायसवाल, अधिवक्ता रमेश द्विवेदी एवं अंचल ओझा शामिल थे।