16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसपी के आदेश को ठेंगा, ट्रांसफर होने के बावजूद पुराने कार्यस्थल पर ही जमे हुए हैं पुलिसकर्मी

Police transfer: एसपी (SP) ने नए थाने-चौकियों में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों (Policemen) को ज्वाइन करने के दिए थे निर्देश, थाना प्रभारी (Police station in-charge) को दी गई थी जिम्मेदारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 22 Nov 2020, 11:52 PM IST

एसपी के आदेश को ठेंगा, ट्रांसफर होने के बावजूद पुराने कार्यस्थल पर ही जमे हुए हैं पुलिसकर्मी

Demo pic

अंबिकापुर. सरगुजा पुलिस अधीक्षक (Surguja SP) द्वारा पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्य थाना चौकियों में किया गया था। इसके बाद भी कई पुलिसकर्मी पुराने स्थान पर ही बने हुए हैं।


स्थानांतरित आदेश (Transfer order) का पालन न करने पर एसपी टीआर कोशिमा ने पुन: नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद भी स्थानांतरित अधिकारी व कर्मचारी एसपी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं और अपने पुराने स्थान पर बने हुए हैं।

Read More: एसपी ने 5 एसआई, 8 एएसआई समेत 27 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, जानिए कौन कहां से कहां गया

नोटिस में एसपी ने स्पष्ट आदेश जारी किया था कि स्थानांतरित (Transfered) कर्मचारियों को रवानगी नहीं दिए जाने पर इसके लिए प्रभारी जिम्मेदार होंगे।


इनका हो चुका है ट्रांसफर
कोतवाली से एएसआई (ASI) मनोज उपाध्याय व हेड कांस्टेबल राकेश सिंह दोनों को सीतापुर, गांधीनगर से हेड कांस्टेबल विपिन तिवारी को बतौली, महिला थाना से एएसआई राजेश्वर महंत को कमलेश्वरपुर, पुलिस लाइन से आरक्षक सतिश दुबे को धौरपुर, उम्मीदराम भगत को कमलेश्वरपुर,

Read More: बलरामपुर के एएसआई को सरगुजा का प्रधान आरक्षक बताकर एसपी ने कोतवाली में किया ट्रांसफर

ट्रैफिक दिनय आयाम को धौरपुर, हेड कांस्टेबल (Head Constable) अनिल कुमार को बतौली व मणिपुर से एएसआई संतोष सिंह को बतौली स्थानांतरित किया गया है। इसके बावजूद भी महीनों से अपने-अपने स्थान पर ही बने हुए हैं।