अंबिकापुर. Post Office Scheme: लगभग हर व्यक्ति अपना, अपने बच्चों व परिवार का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए बचत करता है। इसके लिए वह बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी समेत अन्य बचत योजनाओं में निवेश करता है। यदि आप भी निवेश चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) में कर सकते हैं। यदि आपका बच्चा 10 साल या उससे ऊपर की उम्र का हो चुका है तो आप उसके नाम से खाता खोलकर हर महीने 2500 रुपए कमा सकते हैं। 10 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खोल सकता है। लगभग 2500 रुपए पाने के लिए उसे सिंगल अकाउंट में एकमुश्त रकम जमा करना होगा। वहीं ज्वाइंट अकाउंट में डबल मुनाफा मिलता है, इसके लिए डबल रकम भी जमा करना पड़ेगा।