उसने बताया कि रविवार को इंजोर दास, रविचंद्र, रामजीवन, अशोक, सिमम, मंगल, सोमार व उरदयाल समेत 20 लोगों ने उसके पति, बहू-बेटे व मासूम नाती के साथ मारपीट कर घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया तथा धमकी दी है कि वे सभी की हत्या कर देंगे। उसने यह भी कहा है कि मामले की शिकायत कहीं भी कर लो, हमें कुछ नहीं होगा।