
Family who boycott by society
अंबिकापुर. लुण्ड्रा ब्लॉक के ग्राम देवरी के एक परिवार ने जहां गांव वालों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जानवर की बलि नहीं दी और पूजा-अर्चना करने से इनकार कर दिया तो पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। जबकि गांव के सरपंच ने कहा कि पूरा मामला शासकीय जमीन पर पीएम आवास बनाने से जुड़ा हुआ है। इसकी शिकायत भी कलक्टर से की गई है।
आदिवासी बाहुल्य सरगुजा जिले के लुण्ड्रा ब्लॉक के गाम देवरी निवासी महेश यादव ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार यहां काफी वर्षों से निवासरत है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से गांव के कुछ प्रभावी लोगों की अगुवाई में गांव के लोग उनको बरहा-दरहा का पूजा-पाठ करने का दबाव बना रहे हैं। इस पूजा में Pig की बलि देनी पड़ती है।
उसके परिवार द्वारा पूजा करने से इंकार कर दिया गया तो गांव के लोगों ने पहले तो उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। बाद में गांव के कुछ लोग उन्हे गांव मे बने उनके घर को तोड़कर परिवार के लोगों को घर से निकालने का षडयंत्र रच रहे हैं।
इतना नही परिवार के सदस्य महेश यादव का यह भी आरोप है कि एक तरफ उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया तो दूसरी ओर उनके यहां आने-जाने वाले लोगो का भी सामाजिक बहिष्कार कर देने की बात की जा रही है।
मैदान मे पीएम आवास बनाने का लगा रहे हैं आरोप
सरपंच संपत राम पावले ने बताया कि महेश और उसके परिवार के लोग शासकीय जमीन पर कब्जा कर पीएम आवास बना रहे हैं। इसकी शिकायत गांव के लोगों द्वारा कलक्टर व थाने में भी की गई है लेकिन अभी तक इस समस्या को नहीं सुलझाया गया है। गांव के सरपंच ने महेश यादव के पूरे परिवार के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।
फुटबॉल ग्राउंड पर पीएम आवास बनाने पर हुआ विवाद
मामला पूरी तरह से फुटबॉल मैदान की जमीन पर पीएम आवास बनाने का है। गांव के लोग फुटबॉल मैदान में पीएम आवास बनाने के लिए परिवार के लोगों को मना किया गया तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। मना कर रहे है। इसी बात का विवाद है।
प्रियेश जॉन, लुण्ड्रा थाना प्रभारी
Published on:
03 Aug 2018 10:50 am
