3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो ट्रकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, इधर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 3 युवकों की मौत

Road Accident: सरगुजा संभाग में अलग-अलग हुए 3 सड़क हादसे (Road Accident) में ट्रक ड्राइवर के अलावा कार व बाइक सवार 2 अन्य युवकों की चली गई जान (Death in road accident), 3 युवक घायल भी हुए, परिजनों में पसरा मातम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 14 Jan 2022, 11:35 PM IST

3 Death in road accident

Death in road accident

वाड्रफनगर. Road Accident: बनारस मार्ग के अजगरा नाले के पास 2 ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक ट्रक चालक नीरज पटेल पिता रविंद्र पटेल उम्र 36 वर्ष निवासी दुद्धी जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल खलासी सचिन पटेल को इलाज हेतु सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इधर ट्रक की टक्कर से कार सवार अंबिकापुर के एक युवक की मौत (Young man death) हो गई। इसके अलावा प्रतापपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया। सरगुजा संभाग (Surguja Region) के बलरामपुर व सूरजपुर जिले में हुए 3 सड़क हादसे (Road Accident) में 3 लोगों की जान चली गई।


पहली घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे बनारस मार्ग के अजगरा नाले के पास की है। यहां दो ट्रकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे एक ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएम 7947 जो रायगढ़ से लोहा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था, इसके चालक चालक नीरज पटेल उम्र 36 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई,

वही विपरीत दिशा से यूपी के बनारस से गेहूं लेकर अंबिकापुर जा रहा ट्रक क्रमांक यूपी 63 एटी 2751 अनियंत्रित होकर पलट गया। इसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि खलासी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: पिता के साथ घूमने निकले 5 साल के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पिता जिंदगी-मौत से लड़ रहा जंग


ट्रक ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत
इधर अंबिकापुर शहर के सतीपारा में रहने वाला शुभम डहारे पिता राजेंद्र कुमार डहारे (26) डीसी रोड निवासी आशीष सिंह पिता अनिल सिंह (22) के साथ कार क्रमांक जेएच 01 इबी 8820 से 13 जनवरी की शाम 7.20 बजे प्रतापपुर की ओर गया था। आते समय खडग़वां पुलिस चौकी के आगे एक लाइट जलाकर आ रहे ट्रक ने कार को ठोकर मारी, जिससे कार पेड़ से टकरा गई और दोनों बेहोश हो गए।

अनिल को जब होश आया तो देखा कि शुभम कार के पीछे की सीट में था। आवाज लगाने पर वह कुछ नहीं बोल रहा था। इसी बीच अंबिकापुर की ओर आ रहे एक वाहन को रुकवाकर उसमें सवार चालक की मदद से कार से शुभम को बाहर निकाल वे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर पहुंचे। यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में इलाज के दौरान देर शाम शुभम की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में भाजपा के युवा नेता व चाचा की मौत, हाईकोर्ट जाते टैंकर से जा भिड़ी कार


ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगरनाथपुर का संगीत बखला पिता रैलाल बखला (38) 13 जनवरी को मोटरसाइकिल से नइहर साय के साथ निकला था। शाम करीब 5-6 बजे पड़ोसी विदेश बखला ने घर आकर रैलाल को बताया कि संगीत और नइहर का ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो गया है, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

स्वजन मौके पर पहुंचे तो संगीत के सिर में गंभीर चोट आई थी। सीना एक ओर धंसा हुआ था। दोनों को 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।