लखनपुर. Road accident: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई पांच सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने बुधवार को एनएच पर टायर जलाकर चक्काजाम भी कर दिया। गौरतलब है कि लखनपुर क्षेत्र में अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर आए दिन सडक़ हादसे हो रहे हैं। इस मार्ग पर वाहन चालक नशे में धुत होकर रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इसकी वजह से हादसे हो रहे हैं।