अंबिकापुर. Road accident: घर के सामने सडक़ किनारे खड़े होकर बात कर रहे 3 युवकों को रविवार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर तीनों युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान सोमवार की रात एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवकों का इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस ने पीएम पश्चात युवक का शव परिजनों को सौंपा। सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। उन्होंने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।