अंबिकापुर. Road accident: शहर के रिंग रोड नमनाकला में शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर से सडक़ पर गिरा एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।