अंबिकापुर. RSS and Sarva Adiwasi Samaj: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व आरएसएस का पथ संचलन का कार्यक्रम शुरु हो गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा अपनी 3 मांगों को लेकर शहर के गांधी चौक पर चक्काजाम कर दिया गया। इधर आरएसएस का पथ संचलन भी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरकर गांधी चौक होते हुए पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेगा। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने काफी संख्या में पुलिस बल गांधी चौक पर तैनात है।