23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Terror of Sand Smugglers: अंबिकापुर में रेत तस्करों ने रायपुर के खनिज आरक्षक को पीटा, छुड़ा ले गए रेत से भरे 2 टीपर वाहन, 5 पर एफआईआर

Terror of Sand Smugglers in Ambikapur: शहर के गांधी चौक के पास टीपर वाहन मालिक, उसके चालक और खलासी ने मारपीट कर दी धमकी, रायपुर खनिज विभाग का उड़दस्ता दल ड्रोन से कर रहा निगरानी

2 min read
Google source verification
Terror of Sand smugglers

Terror of Sand smugglers, एफआईआर दर्ज कराता आरक्षक (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में रेत तस्करों (Sand smugglers) का आतंक जारी है। हाल ही में रेत खनन-परिवहन को लेकर कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में भाजपा नेता व उनके 2 रिश्तेदारों की हत्या (BJP leader murder) कर दी गई थी। इस घटना के बाद खनिज विभाग द्वारा रेत खनन-परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। यही नहीं, रायपुर खनिज की उडऩदस्ता टीम भी ड्रोन से निगरानी बनाए हुए है। इसी बीच 22 जून की रात अंबिकापुर के गांधी चौक में रेत परिवहन कर रहे 2 टीपर वाहन को खनिज की उडऩदस्ता टीम ने पकड़ा। इस दौरान टीपर वाहन मालिक, चालक और खलासी ने आरक्षक के साथ मारपीट की तथा धमकी देते हुए दोनों वाहन छुड़ा ले गए। इस मामले में गांधीनगर थाने में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जिन रेत लोड 2 टीपर वाहन को सोमवार की रात खनिज विभाग (Mining department team) की रायपुर उडऩदस्ता टीम ने पकड़ा। उसे विभाग में नगर सैनिक के पद पर पदस्थ रायपुर के तिल्दा अंतर्गत ग्राम महोदी, खरोरा निवासी तारकेश्वर वर्मा लेकर कलेक्टोरेट परिसर जा रहा था।

इसी दौरान रात करीब 9 बजे शहर के गांधी चौक के पास वाहन मालिक लड्डन खान वहां पहुंचा और टीपर चालक सोनू टोप्पो और खलासी के साथ मिलकर आरक्षक के साथ मारपीट (Mining constable beaten) की तथा दोनों वाहन छुड़ाकर ले गया। जाते-जाते उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इसके पूर्व चालक ने कहा था कि यह वाहन लड्डन खान का है, यदि वह आ गया तो तुम्हे मारकर फेंक देगा। घटना के बाद आरक्षक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने लड्डन खान, चालक सोनू टोप्पो समेत 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 221, 121(1), 132, 296 व 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Sand load vehicle seized: 4 टीपर और 2 हाइवा वाहन जब्त

केंद्रीय उडऩदस्ता (Mining flying squad team) की संयुक्त जांच टीम ने सोमवार की रात सरगुजा संभाग के एमसीबी, सूरजपुर व सरगुजा जिले में कार्रवाई की। इस दौरान एमसीबी जिले के ग्राम बरबसपुर से चूना-पत्थर से भरा 2 हाइवा, सूरजपुर जिले के लटोरी से रेत लोड 1 हाइवा, खडग़वां से रेत लोड एक टीपर, अंबिकापुर के सकालो से रेत लोड एक टीपर तथा अंबिकापुर से रेत लोड 2 हाइवा जब्त किया है। सभी के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज कर संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग