अंबिकापुर. जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश व बर्फबारी का असर अब सरगुजा में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हवा चलने की वजह से हवा में नमी कम व सिहरन ज्यादा है। इसकी वजह से अचानक ठंड बढ़ गई है। वहीं मैनपाट में स्थित आलू अनुसंधान केंद्र के अनुसार बादल छंटने की वजह से वहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।