
Murder accused
लखनपुर. मां-बाप के बीच अक्सर हो रही लड़ाई से बेटा तंग आ चुका था। वह देखता कि पिता हमेशा शराब के नशे में घर आता और मां से झगड़ा करता। मंगलवार को भी पिता शराब के नशे में घर पहुंचकर अपनी पत्नी से लडऩे लगा। यह देख बेटे ने पिता को पहले तो मना किया, जब वह नहीं माना तो उसने उसकी हाथ-मुक्के से पिटाई शुरु कर दी।
जब वह भागकर अपने भतीजे के घर पहुंचा तो भतीजे ने यह कहकर लौटा दिया कि आपके बेटे को मैं समझा दूंगा। जब वह दोबारा घर पहुंचा तो बेटे ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंगीटाना निवासी 46 वर्षीय गोपाल राम लकड़ा आए दिन अपनी पत्नी से शराब के नशे में विवाद करता था। इससे उसका बेटा महेश लकड़ा काफी परेशान रहता था। उसने पिता को शराब पीने व मां से लडऩे के लिए मना भी कर रखा था। मंगलवार की शाम शराब के नशे में गोपाल अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था।
इस दौरान उसका बेटा महेश घर में ही था। दोनों के बीच विवाद होता देख महेश काफी गुस्से में आ गया और हाथ मुक्के से ही अपने पिता की पिटाई करने लगा। इस दौरान पिता जान बचाते हुए भाग कर अपने भतीजे अमित के घर चला गया। इस दौरान अमित ने गोपाल को घर जाने की बात कही और कहा कि मैं कुछ देर में आ रहा हूं और महेश को समझा रहा हूं।
इस बात पर गोपाल वापस घर चला गया। जब वह घर पहुंचा तो उसका बेटा पुन: पिटाई करने लगा। हाथ-मुक्के से सीने में बेदम पिटाई होने से गोपाल बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी अमित ने बुधवार को लखनपुर थाने को दी। सूचना पर थाना प्रभारी एसके करकेट्टा, एसआई एसके श्याम, बीडी यादव मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा ३०२ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
28 Mar 2018 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
