6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर

एसडीएम व पुलिस के सामने छात्रों ने कुलपति को दी गालियां, चेंबर से सुनते रहे कुलपति

छात्र नेताओं ने छात्रों के साथ किया सरगुजा विश्वविद्यालय का घेराव, पुलिस व छात्रों के बीच हुई धक्का-मुक्की, जमकर लगे अपमानजनक नारे

Google source verification

अंबिकापुर. सरगुजा विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि के खिलाफ बजरंग दल और एनएसयूआई के आक्रोशित विद्यार्थियों ने आंदोलन किया। इस दौरान उन्होंने कुलपति के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कुछ नारे अपमानजनक व आपत्तिजनक भी थे। इस दौरान एसडीएम व पुलिस के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।

इधर कुलपति अपने चेंबर में बैठकर ये सब सुनते रहे। विद्यार्थियों की जायज मांग के आगे विश्वविद्यालय प्रबंधन मजबूरन शुल्क कम करने का निर्णय एसडीएम अजय त्रिपाठी के माध्यम से किया।


परीक्षा शुल्क की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ विद्यार्थियों ने दोपहर 12.30 बजे विश्वविद्यालय परिसर पहुंच कर जोरदार हंगामा किया। विद्यार्थियों का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के पवन पाडेय और एनएसयूआई के सतीश बारी ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर तानाशाही चलाते हुए शुल्क वृद्धि का आरोप लगाया।

तीव्र विरोध के दौरान आंदोलित विद्याथियों ने कुलपति मुर्दाबाद, कुलपति होश में आओ आदि अपमानजनक नारे लगाए। विद्यार्थियों के प्रखर रवैये को देखते हुए एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीएसपी आरनएन यादव, टीआई विनय सिंह, एसआई सतीश सोनवानी ने कई बार स्थिति को सम्भालने का प्रयास किया।

उन्होंने आंदोलित विद्यार्थियों को सीएमएचओ कार्यालय के सामने ही रोक लिया। सीमएमएचओ कार्यालय के सामने पहुंचे पुलिस और विद्यार्थियों में बात हुई। विरोध कर रहे छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंच गये।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़