2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक शहर में पुलिस की फौज देख सकपका गए लोग, जब पता चला तो… देखें Video

शांति व सद्भाव के साथ होली का त्यौहार मनाने किया फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों पर रखी जाएगी नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 28 Feb 2018, 10:06 PM IST

Police flag march

Police flag march

अंबिकापुर. शांति और सद्भावनापूर्ण माहौल में होली मनाने को लेकर कोतवाली और गांधीनगर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडिशनल एसपी राम कृष्ण साहू ने किया, ताकि शहर में शांतिपूर्वक तरीके से लोग निर्भीक होकर होली का त्योहार मना सकें।

शहर में अचाने इतनी संख्या में पुलिस को देख पहले तो लोगों की समझ में नहीं आया, लेकिन जैसे ही यह बात पता चली कि होली से पहले पुलिस की यह फ्लैग मार्च है तो उनकी जिज्ञासा शांत हुई।

यह भी पढ़ें : अंधेरे में खड़े थे ट्रक व ट्रैक्टर, टकराने से बाइक सवार 4 लोगों की मौत


पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर उपद्रव फैलाने वालों को संकेत दिया है कि जो भी व्यक्ति शहर में उपद्रव फैलाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस ने सभी से मिल-जुलकर व आपसी भाईचारे के बीच त्यौहार मनाने की अपील की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शहर में किसी भी तरह की कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना अविलंब पुलिस-प्रशासन को दें।

यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष टीएस बोले- मुख्यमंत्री को अपने नाम के आगे से हटा देना चाहिए 'डाक्टर' शब्द

उन्होंने कहा कि होली के हुड़दंग में कानून को हाथ में लेने वाले लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। कोतवाली थाने से पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुरे शहर का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च में सीएसपी आरएन यादव, गांधीनगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी दीपक मिश्रा, प्रशिक्षु डीएसपी घनश्याम कामड़े सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी।

यह भी पढ़ें : पति को अकेले नहीं मार पाती इसलिए बुला लिया 2 बदमाश, गला दबाया और फांसी पर लटका दी लाश

यह भी पढ़ें : Breaking News- थाने के सामने पहुंचते ही लहराने लगा ट्रक; 2 छात्राओं को लिया चपेट में, बोलेरो, 3 बाइक व गुमटियों को रौंदा

यह भी पढ़ें : यमराज का आ गया था बुलावा, इसलिए हेलमेट के हो गए 4 टुकड़े और कुचल गया सिर

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़