मैनपाट के रोपाखार में पुराना बौद्ध मंदिर स्थित है। मैनपाट में आने वाले सैलानी मंदिर में दर्शन करने आते हैं। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह 7.20 बजे युवक-युवती का जोड़ा (Shameful act by couple) मंदिर में दाखिल हुआ। इस दौरान मंदिर में कोई नहीं था। दर्शन करने के बाद युवक-युवती के मन में जाने क्या सूझी कि उन्होंने चोरी करने का मन बना लिया।