10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी गलतियों पर पर्दा डालने अब यह कॉलेज छात्र-छात्राओं से जबरन करा रहा ये काम

कारण जानने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को करा दिया गया चुप, सादे रजिस्टर पर कुछ विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर से किया इनकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 3 Apr 2018, 1:35 PM IST

B.Ed college

Saint Harkeval B.Ed college

अंबिकापुर. संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों के माध्यम से अपनी अनियमितताओं को छिपाने के लिए सादे रजिस्टर पर सोमवार को विद्यार्थियों से जबरन हस्ताक्षर कराया। अब कॉलेज प्रबंधन द्वारा अपनी गलतियों को छिपाने के लिए शिकायत कमेटी का सहारा लिया जा रहा है। जबकि इसके पूर्व प्रबंधन को इस कमेटी का ख्याल नहीं आया।

तीन वर्ष के कार्यकाल में कॉलेज प्रबंधन द्वारा महज दो ही बैठक आयोजित की गई है। शिकायत कमेटी ने भी माना कि अगर समय रहते कॉलेज के प्राचार्य छात्राओं से अपनी गलतियों के लिए माफी मांग लेते तो बात इतनी नहीं बढ़ती।

गौरतलब है कि संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय द्वारा 8 माह की गर्भवती छात्रा से डांस कराने सहित अनाप-शनाप अर्थदंड लिए जाने का आरोप लगा है जिसे सरगुजा विश्वविद्यालय ने भी सही माना है। कलक्टर ने मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं।


संत हरकेवल कॉलेज अब अपनी गलतियों को छिपाने के लिए दूसरे कमेटी का सहारा ले रहा है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा तीन वर्ष पूर्व गठित शिकायत कमेटी का सहारा लिया जा रहा है। विद्यार्थियों से कॉलेज प्रबंधन गलतियों को छिपाने के लिए सादे रजिस्टर पर दबाव देकर हस्ताक्षर लिया जा रहा है।

हस्ताक्षर के विषय में पूछे जाने पर कुछ भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा बताने से इनकार किया जा रहा है। शिक्षिका सुमन पांडेय के नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थियों के अनियमितता को जानने की कोशिश की जा रही है। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर का कारण जानना चाहा तो उन्हें धमकाते हुए चुप करा दिया गया।

कुछ विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर से इनकार कर दिया तथा कार्रवाई की मांग की। संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय की अनियमितता, शपथ पत्र, शुल्क, दंड और पाठ्यक्रम के दौरान दो साल तक गर्भवती नहीं होने की शिकायत कुलपति और कलक्टर से की गई है।

शिकायतों की जांच करने के लिए टीम महाविद्यालय जाने वाली है। महाविद्यालय जांच टीम के पहुंचने से पहले विद्यार्थियों से जबरन हस्ताक्षर करा कर अपना चेहरा बचाने की कोशिश कर रहा है।


तीन वर्ष में कभी नहीं आया ख्याल
शिकायत कमेटी में कई सदस्य हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा कमेटी की दो बार ही बैठक आयोजित किया गया है। जब कॉलेज पर इन दिनों कई गम्भीर आरोप लगने लगे तो प्रबंधन को एक बार फिर से शिकायत कमेटी का ध्यान आया।

शिकायत कमेटी ने छात्राओं से बात करने के बाद यह माना कि प्रबंधन द्वारा कहीं न कहीं गलती हुई है। लेकिन अगर समय रहते छात्राओं से चर्चा करने के साथ ही माफी मांग लिया जाता तो कॉलेज की गरिमा बनी रहती।