अंबिकापुर. शहर के मैरिन ड्राइव तालाब में बुधवार की सुबह हजारों मछलियां मरी हुईं मिली। किस वजह से मछलियों की मौत हुई है, इसका स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि आक्सीजन की कमी के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है। मछलियों के मरने से ठेकेदार को काफी नुकसान हुआ है। उसके द्वारा मरी हुई मछलियों को बाहर निकलवाकर तालाब की सफाई कराई जा रही है।