23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर में 2 दिन का होगा टोटल लॉकडाउन, ये दिन किए गए निर्धारित, जिले के बॉर्डर पर फिर होगा पुलिस का कड़ा पहरा

Total lockdown: स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय, कोरोना पर नियंत्रण पाने अंतर जिला चेक पोस्ट फिर होंगे सक्रिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 9 Jul 2020, 8:31 PM IST

अंबिकापुर में 2 दिन का होगा टोटल लॉकडाउन, ये दिन किए गए निर्धारित, जिले के बॉर्डर पर फिर होगा पुलिस का कड़ा पहरा

Health Minister meeting

अंबिकापुर. सरगुजा खासकर अंबिकापुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसके बावजूद लोग लापरवाह रवैय्या अपना रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में आज अंबिकापुर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19 के नियंत्रण के सम्बंध में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। (Total lockdown)

इसमें जिले में कोरोना के संक्रमण के रोकथाम तथा नियंत्रण के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिले के बॉर्डर पर फिर से पुलिस का कड़ा पहरा बैठाने तथा अगले सप्ताह मंगलवार व बुधवार को 2 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन (Total lockdown) करने पर विचार-विमर्श किया गया।


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जिले में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए जिले के प्रवेश मार्ग पर स्थित अंतर जिला चेक पोस्टों को पुन: सक्रिय कर पुलिस की तैनाती करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन चेक पोस्टों पर जिले में प्रवेश करने वाले यात्रियों को थर्मल स्कैनर से जांच की जाए तथा मास्क की अनिवार्यता पर कड़ाई की जाए। इसके साथ ही गांव में भी मुनादी कराएं कि मास्क नहीं पहनने वालों पर 100 रुपए जुर्माना लिया जाएगा। (Total lockdown)

ऑटो में भारी संख्या में मजदूरों के आने से कोविड-19 के संक्रमण के साथ ही दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए आटो से अम्बिकापुर आने वाले मजदूरों को साइकिल या बाइक से आने के लिए पुलिस को समझाइश देने कहा गया।


दो दिन पूर्ण लॉकडाउन (Total lockdown) की तैयारी
बैठक में नगर निगम क्षेत्र अम्बिकापुर में सप्ताह में दो दिन आगामी मंगलवार एवं बुधवार को पूर्ण लॉकडाउन करने (Total lockdown) तथा लाकडाउन में मेडिकल, दूध, फल, राशन दुकान को छोडक़र अन्य दुकान बंद करने पर विचार-विमर्श किया गया।

लॉकडाउन के संबंध में आमजन को सूचित करने के लिए नगर निगम द्वारा माइक रिक्शे से मुनादी कराने कहा गया। इसके साथ ही रात्रि 10 बजे से 5 बजे तक लागू कफ्र्यू के सम्बंध में भी आमजनों को सूचित करने कहा गया।


बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में कलक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा, जिला पंचायत के सीईओ कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत के अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, नगर निगम के सभापति अजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शफी अहमद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल, एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग