दोनों बनारस-अंबिकापुर मार्ग पर गांधीनगर स्थित शिवम स्टेशनरी के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पार्षद व पति सड़क पर जा गिरे। हादसे में पार्षद का जहां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, वहीं उसके पति के सिर में गंभीर चोटें आई। इस दौरान पति वहीं बेहोश हो गया।