अंबिकापुर. Twin Child Sold: मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल के स्टाफ नर्स की मिली भगत से एक विधवा महिला के जुड़़वा बच्चों को बेचने का मामला सामने आया है। घटना २५ मई की है। मामला सामने आने पर सरगुजा पुलिस जांच कर रही है। पुलिस बच्चे की असली मां, सौदा करने वालों व मामले में शामिल लोगों से पूछताछ कर रही है। दरअसल विधवा महिला को प्रेमजाल (Love trap) में फंसाकर एक व्यक्ति ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। गर्भवती होने पर उसने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच में भर्ती कराया था।