4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
VIDEO: दर्द से तड़प रही गर्भवती महिला को कावड़ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, 6KM पैदल चले परिजन
Play video

VIDEO: दर्द से तड़प रही गर्भवती महिला को कावड़ पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, 6KM पैदल चले परिजन

Ambikapur News: अंबिकापुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जहां सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण गर्भवती महिला को कांवर में अस्पताल लेकर जा रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Oct 2024, 9:14 AM IST

Viral Video: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण गर्भवती महिला को ग्रामीण कांवर में उठाकर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में विकास की कमी की ओर इशारा कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम मरेया का बताया जा रहा है। सड़क के अभाव में ग्रामीण गर्भवती महिला को कांवर से केदमा अस्पताल लेकर जा रहे हैं।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीणों ने महिला को कांवर में लिटाकर केदमा अस्पताल ले जा रहा है, क्योंकि गांव तक सड़क न होने के कारण किसी अन्य साधन का उपयोग करना संभव नहीं था। बताया जा रहा है कि यह महिला विशेष आरक्षित जनजाति से संबंधित है, जो सरकारी सुविधाओं की कमी और बुनियादी ढांचे की असमर्थता का शिकार हो रही है।

बता दें कि स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की समस्या के चलते कई बार बीमार या गर्भवती महिलाओं को इस तरह कांवर में ले जाना पड़ता है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में विकास की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग प्रशासन से इस मामले पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।