16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्राइवर बोला- मैंने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह अचानक बस के सामने आ गया, पी रखी थी शराब

बस की चपेट में आने से ससुराल में रह रहे व्यक्ति की हो गई मौत, पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Death in accident

Accident death

अंबिकापुर. अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित ग्राम असोला चौक के पास रविवार की शाम यात्री बस की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस ने दुर्घटनाकारी बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बस चालक का कहना है कि मृतक शराब के नशे में था। वह अचानक बस के सामने आ गया। मैंने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन बस के पीछे बंपर की चपेट में आ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सूरजपुर जिले के भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम रैसरा निवासी 45 वर्षीय रामपाल अपने ससुराल अंबिकापुर से लगे ग्राम असोला में रहता था। वह रविवार की शाम को असोला चौक पर खड़ा था।

इसी दौरान राजपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अंबिका बस की चपेट में वह आ गया। बस की टक्कर से उसके सिर सहित शरीर की अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। इसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामपाल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


अचानक आ गया बस के सामने
पुलिस हिरासत में रहे ड्राइवर ने बताया कि मृतक शराब के नशे में था। जब बस पहुंची तो उसने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह बस के बंपर से टकराकर सड़क पर जा गिरा।


परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
इधर बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने की खबर जैसे ही रामपाल की पत्नी व उसके ससुराल पक्ष के लोगों को लगी, वे मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।