25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर निगम की अधिकांश वार्डों पर कांग्रेस को बढ़त, वाड्रफनगर, कुसमी नपं पर कांग्रेस जबकि राजपुर पर भाजपा का कब्जा

Vote counting: नगरीय निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, नगर पंचायतों के रिजल्ट आने लगे सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Dec 2019, 11:16 AM IST

अंबिकापुर निगम की अधिकांश वार्डों पर कांग्रेस को बढ़त, वाड्रफनगर, कुसमी नपं पर कांग्रेस जबकि राजपुर पर भाजपा का कब्जा

Counting

अंबिकापुर. नगरीय निकाय चुनाव के तहत अविभाजित सरगुजा जिले के सरगुजा, बलरामपुर व सूरजपुर जिले के 1 निगम व 12 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती जारी है। अंबिकापुर निगम की 48 वार्ड में से अधिकांश में कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रही है, जबकि वाड्रफनगर नगर पंचायत पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। वहीं राजपुर नगर पंचायत भाजपा की झोली में चली गई है।


वाड्रफनगर नगर पंचायत में कांग्रेस को 15 में से 11 जबकि भाजपा को 4 पर जीत मिली है। वहीं राजपुर नगर पंचायत में भाजपा को 8 वार्ड, कांग्रेस को 6 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी को एक वार्ड में जीत मिली है।

कुसमी नगर पंचायत में 8 वार्ड पर कांग्रेस जबकि 6 वार्ड पर भाजपा ने कब्जा किया है, वहीं एक सीट निर्दलीय को मिली है। अंबिकापुर नगर निगम की बात करें तो शुरुआती रुझान में अधिकांश वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

इसमें सबसे अधिक मतों की बढ़त जाकिर हुसैन वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी शफी अहमद को मिली है। शफी अहमद को 621 जबकि भाजपा के सतपाल सिंह को 61 वोट मिले हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा के आलोक दुबे को 166 जबकि कांग्रेस के अमित सिन्हा को 61 वोट मिले हैं।


दोनों पूर्व महापौर में एक आगे तो दूसरा पीछे
अंबिकापुर नगर निगम के दो पूर्व महापौर में वर्तमान महापौर डॉ. अजय तिर्की अपने प्रतिद्वंद्वी से 84 वोट से आगे तो प्रबोध मिंज 51 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 2 की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी सुशांत घोष, वार्ड 3 से सावित्री राय तथा वार्ड 7 से द्वितेंद्र मिश्रा आगे चल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग