2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटा दोबारा लौटा तो आंगन में दफन थी मां की लाश, बाहर निकले थे पैर, हत्या कर फरार पिता कोरबा से गिरफ्तार

Wife murder: 6 महीने पूर्व पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, दादा-दादी के घर रहकर पढ़ रहा बेटा मां की पिता द्वारा पिटाई किए जाने की खबर सुनकर आया था घर, पिता से पूछा तो भगा दिया था डपटकर

2 min read
Google source verification
Wife murder

Husband arrested in wife murder case

अंबिकापुर. Wife murder: 6 महीने पूर्व अपनी पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोरबा जिले के मोरगा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दरअसल आरोपी अपनी पत्नी के साथ अंबिकापुर शहर से लगे सांड़बार में रहता था। उसने पत्नी की हत्या कर शव आंगन में ही दफन कर दिया था। बेटा जब दादा-दादी के पास से लौटा तो पिता फरार था। उसने आंगन में दफन मां की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी थी।


शहर के मणिपुर थाना अंतर्गत ग्राम सांड़बार निवासी संतोष टोप्पो अपनी पत्नी सूरजमनी के साथ रहता था। उसका पुत्र अपने दादा-दादी के साथ मनेंद्रगढ़ में रहकर पढ़ाई करता है। अक्टूबर 2022 के अंतिम सप्ताह में उसे सूचना मिली कि उसके पिता ने मां की जमकर पिटाई की है और कंबल से ढंककर रखा है।

सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और पिता से मां के बारे में पूछताछ की। इस पर पिता ने उसे यह कहकर वहां से भगा दिया कि उसकी मां मनेंद्रगढ़ चली गई है। पिता की बात सुनकर वह मनेंद्रगढ़ लौट गया लेकिन वहां भी मां नहीं मिली। परीक्षा खत्म होने के बाद वह 5 नवंबर 2022 को घर आ गया और मां की खोजबीन करने लगा।

इस दौरान पिता भी घर पर नहीं था। इसी बीच कुत्तों की आवाज सुनकर वह आंगन मे गया तो उसकी मां का पैर जमीन से बाहर निकला था। उसकी लाश आंगन में दफन थी।

पुत्र ने इसकी सूचना तात्कालीन मणिपुर चौकी में दी। इस पर कोतवाली थाने में पति द्वारा महिला की हत्या की आशंका पर धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु की गई।

यह भी पढ़ें: CGPSC Result 2021: सरगुजा की अनन्या अग्रवाल और राणा विजय बने डिप्टी कलेक्टर, पढ़ें इनकी सक्सेस स्टोरी


आरोपी कोरबा जिले के मोरगा से गिरफ्तार
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी खोजबीन करने विशेष टीम का गठन किया था। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी संतोष टोप्पो को कोरबा जिले के मोरगा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: महिला ने एक साथ दिया 3 बेटियों को जन्म, पहले भी 6 बार हो चुका है ऐसा, एक साथ 5 बच्चों के जन्म का है रिकॉर्ड


विवाद के बाद की थी हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना दिवस 5 नवंबर को पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इस दौरान उसने पत्नी की जमकर पिटाई की थी, इससे उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद उसने फावड़े से आंगन में गड्ढा खोदकर पत्नी का शव दफन कर दिया था। पुलिस ने फावड़ा भी जब्त किया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
पूरी कार्रवाई आईजी व एसपी के निर्देशन तथा एएसपी विवेक शुक्ला व सीएसपी स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में मणिपुर थाना प्रभारी एसआई प्रमोद कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार सिंह, महेश्वर शरण सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा व सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा की गई।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग