पति सुनील अपने बच्चे को बाहर देख घबरा गया और वह किचन में जा कर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी गर्भवती पत्नी फांसी पर झूल रही थी, उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पीएम पश्चात शव उसके पति को सौंप दिया।