
Women beat up girl brutally
अंबिकापुर। Woman brutally beaten girl: मणिपुर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा एक बालिका की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला बालिका की पाइप से बेरहमी से पिटाई कर रही है। वहीं पिता अपनी बेटी को छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन वो मारपीट (Woman brutally beaten girl) करती दिख रही है। घटना शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठपारा बस्ती की है। मामले में एएसपी के निर्देश पर मणिपुर थाना प्रभारी ने महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मारपीट करने वाली महिला (Woman brutally beaten girl) की पहचान प्रीति सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला कई बच्चों को अपने पास बंधक बनाकर उनसे गांजा बेचवाती है। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि वह पूरे मोहल्ले में लोगों को गांजा बेचती है।
वह ग्रामीण इलाके के नाबालिग बच्चों को अपने पास रखकर उनसे गांजा बिकवाती है। कई बार वो बच्चों को बेरहमी से पीटती है। कुछ बालिकाएं वहां से भाग गईं थीं, इसलिए उन्हें घर बुलाया और पिटाई (Woman brutally beaten girl) की।
मणिपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे ने कहा कि एएसपी के निर्देश पर महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश जारी है। महिला गांजा बेचवाती है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर महिला बच्ची के साथ मारपीट (Woman brutally beaten girl) कर रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
29 Oct 2024 10:39 am
Published on:
28 Sept 2024 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
