14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी अस्पताल के सामने सडक़ पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रसव पीड़ा से कराहती रही रातभर

Woman birth child on the road: सुबह लोगों की पड़ी नजर तो जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया भर्ती, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित, नवजात को डॉक्टरों ने एसएनसीयू में रखा, मानसिक रूप से कमजोर है महिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 4 Oct 2023, 9:12 PM IST

Woman gave birth child on the road

Woman sent in Medical college hospital

अंबिकापुर. Woman birth child on the road: शहर के एक निजी अस्पताल के पास ही सडक़ किनारे सो रही गर्भवती महिला ने मंगलवार की रात एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। वह पूरी रात प्रसव पीड़ा से कराहती रही लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पूरी रात केदारपुर स्थित एक निजी अस्पताल के सामने ही सडक़ पर पड़ी थी। बुधवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने महिला व उसके नवजात बच्चे को देखा तो उसे संजीवनी 108 से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि बच्चे को एसएनसीयू में रखा गया है। महिला मानसिक रूप से कमजोर है।


शहर के केदारपुर स्थित एक निजी अस्पताल के पास सडक़ किनारे पड़ी महिला ने मंगलवार की रात एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा दोनों रात भर सडक़ किनारे ही पड़े रहे। बुधवार की सुबह आसपास रहने वाले लोगों ने महिला व बच्चे को पहनने और ओढऩे के लिए कपड़े दिए।

इसके बाद लोगों ने संजीवनी की मदद से महिला और बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। तब तक बच्चे का नाल लगा हुआ था। चिकित्सकों ने पहले नाल काटा और बच्चे की साफ-सफाई की।

इसके बाद उसे एसनसीयू में रखा गया। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा मिलीभगत का खेल, महिला मरीज को भेजा निजी अस्पताल, 40 हजार का थमाया बिल


महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
चिकित्सकों ने बताया कि महिला एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में आई थी। कुछ दिनों तक भर्ती भी थी। फिर अचानक अस्पताल से निकलकर चली गई थी। उसके बारे में उससे पूछे जाने पर वह कुछ नहीं बता रही है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।