अंबिकापुर. World suicide preventionday: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा 6 सितंबर से विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी परिपेक्ष्य में प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनो चिकित्सक डॉ.हितेश कुमार सिंह ने बताया कि डिप्रेशन (Depresion) से पीडि़त की शुरूआती दौर में ही पहचान हो जाए और उसे काउंसिलिंग व इलाज का लाभ मिले तो उसे डिप्रेशन से उबारना आसान है। ऐसे व्यक्ति की जान बच सकती है। ऐसे लोग जिनके हाव-भाव, व्यवहार में बदलाव महसूस हो, उन्हें उस स्थिति से उबारने का हर कोई प्रयास करें।