
Girl dead body
अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के अंतिम छोर पर मध्यप्रदेश सीमा से लगे रकसगंडा जलप्रपात में युवती की नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने जब लाश देखी तो इसकी सूचना बिहारपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया।
युवती के अंत:वस्त्र खुले थे तथा प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया होगा फिर हत्या कर दी होगी। पुलिस ने युवती की शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। लाश 5-6 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा से लगे रकसगंडा जलप्रपात में करीब 100 फिट नीचे बुधवार की सुबह मछुआरों व ग्रामीणों ने एक युवती की लाश औंधे मुंह पड़ी देखी। युवती के शरीर के निचले हिस्से में कपड़े नहीं थे तथा उसका आधा शरीर रेत में गड़ा तथा आधा पानी में था।
यह देखते ही उन्होंने इसकी सूचना बिहारपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया।
युवती की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवती को जबरदस्ती यहां लाया गया होगा तथा दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई होगी।
Published on:
29 May 2019 02:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
