8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Sky lightning: रोपा लगाने गए युवक आकाशीय बिजली की चपेट में, मौके पर हो गई मौत

CG Sky lightning: बारिश से बचने के लिए पास के एक पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी आकाशीय बिजली गिर गई और इसकी चपेट में आने से मोहर लाल पंडो की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 24 Jul 2025, 8:01 AM IST

CG Sky lightning: रोपा लगाने गए युवक आकाशीय बिजली की चपेट में, मौके पर हो गई मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक (Photo Patrika)

CG Sky lightning: अंबिकापुर दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलखरिखा में मंगलवार की दोपहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि इसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों रोपा लगाने गए थे।

जानकारी के अनुसार मोहर लाल पंडो (23) दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम घुई का रहने वाला था। वह मंगलवार को अपने साथी तेजू पंडो के साथ दूसरे गांव बेलखरिखा में रोपा लगाने गया था। दोपहर में बारिश शुरू हो गई।

दोनों बारिश से बचने के लिए पास के एक पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी आकाशीय बिजली गिर गई और इसकी चपेट में आने से मोहर लाल पंडो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसका साथी तेजू गंभीर रूप से झुलस गया।